फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water protectors should be regularized in eight years: Dolam

जल रक्षकों को आठ साल में किया जाए नियमित : डोलम

Wed, 22 Jan 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 22 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water protectors should be regularized in eight years: Dolam
उपमंडल बालीचौकी में जल रक्षकों की आयोजित बैठक के बाद एक साथ । स्रोत संगठन
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी के जल रक्षकों की बैठक जल रक्षक संगठन के महासचिव डोलम चंद की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में डोलम चंद ने कहा कि प्रदेशभर में हजारों जल रक्षक बर्फबारी में पेयजल आपूर्ति बहाली के लिए लगातार सेवा दे रहे हैं। मगर विभाग के अन्य कर्मचारियों की तरह पर छुट्टी का प्रावधान तक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल रक्षकों को मात्र 5300 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। आज के दौर में इससे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व वीरभद्र सरकार ने 14 साल पूरा कर चुके जल रक्षकों को नियमित कर दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी 12 साल पूर्ण कर चुके कर्मियों को नियमित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने 12 साल पूर्ण कर चुके जल रक्षकों को अभी तक नियमित नहीं किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सात हजार जल रक्षकों को 12 साल के बजाय आठ साल में नियमित किया जाए। कैबिनेट में इस फैसले को मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपमंडल बालीचौकी की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से मोहर सिंह को जल रक्षकों के उपमंडलीय संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पदम देव, तेजा राम, खेमलता, महेंद्र कुमार, नरेश कुमार, बेली राम और प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed