{"_id":"dea46af8775ffaa52fa96da721e5480b","slug":"water-problam-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनिहार के लोगों को नहीं मिली पेयजल संकट से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनिहार के लोगों को नहीं मिली पेयजल संकट से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, टिहरा
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीनों से पेयजल समस्या का सामना कर रहे तनिहार पंचायत के लोगों को अभी
विज्ञापन
भी इससे निजात नहीं मिली है। अगस्त माह में भारी बारिश से तनिहार नौण उठाऊ
पेयजल स्कीम पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। चार महीनों से ग्रामीणों के
संघर्ष के चलते अभी भी करीब पांच हजार की आबादी को पीने को पानी नहीं मिल
रहा है।
उठाऊ पेयजल स्कीम में प्राकृतिक स्रोत सूखने से समस्या और भी गंभीर बनी हुई है। विभाग ने वैकल्पिक तौर पर टिहरा से पानी की व्यवस्था मुहैया करवाने की कोशिश की। लेकिन पाइप छोटी होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। अब विभाग साहण उठाऊ पेयजल स्कीम से पानी मुहैया करवाने में जुटा हुआ है। लोगों को मजबूरन खातरियों का पानी पीना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमर सिंह, प्रेम सिंह, ज्ञान चंद, त्रिलोक चंद, पुराण चंद, बीरबल सिंह, धर्म सिंह, कमलेश कुमार, बीना देवी, कमला देवी, सोमा देवी और कल्पना ने कहा कि पिछले चार महीनों से पेयजल समस्या बनी है।
लोगों ने जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद विभाग ने टिहरा से तनिहार तक दो इंच की पाइप तो डाली लेकिन पानी का प्रेशर नहीं बनने से पूरे दिन में मात्र दो फीट पानी टैंक में पड़ रहा है। इस संबंध मे अधिशाषी अभियंता पीके वैद्य ने कहा कि साहण स्कीम से पानी उठाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।