फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water-filled potholes on the Sarkaghat-Paplog road; two-wheeler riders falling.

Mandi News: सरकाघाट-पपलोग मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी, गिर रहे दोपहिया सवार

Fri, 21 Aug 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water-filled potholes on the Sarkaghat-Paplog road; two-wheeler riders falling.
राहगीरों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा
विज्ञापन

समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट-पपलोग मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढों में पानी भरने से लोगों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। पानी की गहराई का अंदाजा न लगने से दोपहिया वाहन सवार आए दिन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। राहगीरों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी रामलाल, प्यार चंद और जगदीश वशिष्ट समेत अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरी। उन्होंने जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं, सरकाघाट लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नीलम कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क की मरम्मत और जल निकासी में ग्रामीणों का असहयोग बाधा बन रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जल निकासी के लिए नालियां बनाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग और ग्रामीणों के बीच समन्वय जरूरी है। दोनों पक्षों के सहयोग से ही जल निकासी और सड़क मरम्मत का काम प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed