{"_id":"6001c9338ebc3e316538c45c","slug":"voting-will-be-held-on-23rd-in-gram-panchayat-batheri-mandi-news-sml357883146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत बथेरी में उपप्रधान पद के लिए 23 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत बथेरी में उपप्रधान पद के लिए 23 को होगा मतदान
विज्ञापन
मंडी में पंचायत चुनावों के लिए रवाना होते चुनाव कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)।
ग्राम पंचायत बथेरी में उपप्रधान पद के लिए चुनाव 23 जनवरी को होगा। यहां एक उम्मीदवार ने एआरओ को गुमराह करके गलत तरीके से अपना नामांकन भरा था और एआरओ ने उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिया था, लेकिन उम्मीदवार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था।
इसकी शिकायत बथेरी पंचायत के उपप्रधान ने चुनाव आयोग, जिलाधीश ओर एसडीएम पधर से की। उसके बाद कार्रवाई करते हुए बथेरी पंचायत में लगाए गए एआरओ को हटाकर नए एआरओ को नियुक्त किया। साथ ही सभी प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर नए सिरे से नामांकन प्रक्रिया की। यह जानकारी एसडीएम पधर शिव मोहन सिंह सैनी ने दी।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने उपायुक्त मंडी को चुनावी प्रक्रिया करवाने के आदेश जारी किए थे और एसडीएम पधर ने बथेरी पंचायत में चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पूरी रिपोर्ट उपायुक्त मंडी और चुनाव आयोग को प्रेषित की थी। अब चुनाव आयोग ने 23 जनवरी को उपप्रधान पद के चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। प्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी और जिला परिषद के चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। संवाद