{"_id":"61d1d96198e376462e7f2d0e","slug":"volvo-collided-with-the-gate-of-the-power-house-in-salapad-three-injured-mandi-news-sml395480443","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलापड़ में पावर हाउस के गेट से टकराई वोल्वो, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलापड़ में पावर हाउस के गेट से टकराई वोल्वो, तीन घायल
विज्ञापन
सुंदरनगर के सलापड़ में अनियंत्रित होकर डैहर पावर स्टेशन के गेट तो तोड़कर घुसी बस।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ में 990 मेगावाट के डैहर पावर हाउस परिसर में रविवार सुबह एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर गेट तोड़कर अंदर जा घुसी और वहां खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में वोल्वो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया। चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। सुंदरनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार तड़के 4 बजे यात्रियों से भरी एक निजी वोल्वो बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब वह सलापड़ पुल के निकट पहुंची को चालक ने संतुलन खो दिया और बस डैहर पावर हाउस के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर जा घुसी। यहां खड़ी एक कार से बस टकरा गई। हादसे में बस चालक लोकेश (33) पुत्र जगपाल गांव एवं डाकघर बोहर तहसील एवं जिला रोहतक, हेल्पर योगेश (30) पुत्र सुरेश गांव कनयाला तहसील एवं जिला रोहतक और अंकित कुमार पुत्र राम कुमार गांव पैडरक तहसील एवं जिला करनाल, हरियाणा घायल हो गए।
हादसे के दौरान बस में कुल 40 सवारियां बैठी थीं। हादसे का कारण बस चालक को नींद का झपकी आना बताया जा रहा है। बस चालक ने हरकत में आते हुए बस को डैहर पावर हाउस के गेट पर चढ़ा दिया अन्यथा बस सतलुज नदी में गिर जाती। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद