फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volunteers of Dhaned School launched a cleanliness drive.

Mandi News: धनेड़ स्कूल के स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

Fri, 24 Oct 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Volunteers of Dhaned School launched a cleanliness drive.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेड़ पटड़ीघाट में आयोजित एनएसएस के ​शिविर में सफाई करते स्वयंस
भांबला (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड़ पटड़ीघाट में सात दिवसीय एनएसएस विशेष का शुभारंभ पाठशाला के प्रधानाचार्य उर्मिला चंदेल ने किया। इस अवसर पर पाठशाला परिसर और गोद लिए पटड़ीघाट गांव में साफ सफाई अभियान के तहत रास्तों, नालियों को साफ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी चमन लाल ने बताया कि शिविर में पाठशाला के 30 स्वयंसेवियों की ओर से सुबह के सत्र में सैर, व्यायाम, प्रभातफेरी, प्रार्थना सभा, शारीरिक अभ्यास तथा दोपहर में परियोजना कार्य, स्वच्छता अभियान, बौद्धिक सत्र, मार्च पास्ट किया गया।
विज्ञापन

संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज सेवा गतिविधियों के बारे में विभिन्न स्रोत व्यक्तियों की ओर से जागरूक किया जाएगा। बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों में अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यक्तित्व विकास की भावना को सुदृढ़ करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed