{"_id":"679289edc97a2f8b910f620a","slug":"voice-of-mahashivratri-competition-will-be-held-mandi-news-c-90-1-mnd1001-146092-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि स्पर्धा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि स्पर्धा होगी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारी व अन्य सदस्य। स्त
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विविधता नजर आएगी। वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि के आयोजन पर मोहर लग गई। महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त एवं उपसमिति के अध्यक्ष रोहित राठौर की अध्यक्षता में हुई।
अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने कहा कि बैठक में सुझाव प्राप्त हुए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति ने वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि के आयोजन पर सहमति जताई है। यह प्रतियोगिता अलग आयोजित की जाएगी। जल्द ही इसकी रूपरेखा तय कर सार्वजनिक की जाएगी। सांस्कृतिक संध्याओं में स्टार कलाकारों सहित हिमाचल के विख्यात कलाकारों को आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एनजेडसीसी के सहयोग से बाहरी राज्यों के लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
......
कल्चरल परेड करने की रूपरेखा की तैयार
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक दलों पर आधारित कल्चरल परेड आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त युवाओं की पसंद पर विभिन्न म्यूजिक बैंड बुलाने पर भी विचार किया गया। ब्यास आरती के आयोजन की भी तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में शहर के सभी प्रमुख मंदिरों एवं अन्य स्थलों में प्रकाश व्यवस्था इत्यादि पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला लोक संपर्क अधिकारी हेमंत कुमार, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, शशि शर्मा, तोष कुमार आदि मौजूद रहे।