{"_id":"5867e16f4f1c1b132ceede31","slug":"vivakanand-school-student-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सांसद ने नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सांसद ने नवाजे मेधावी
मंडी
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित छात्राएं सांसद के साथ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि उत्तरी रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य राकेश जम्वाल ने समारोह की अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य रमेश वर्मा ने उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों के समक्ष सालाना रिपोर्ट पेश की और साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
बच्चों ने समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बच्चों से आह्वान किया कि वे समाज में फैली कुरीतियों के समूल नाश के लिए आगे आएं और समाज को भी इनके बारे में जागरूक करें। उन्होंने बच्चों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़ कर शिरकत करने को प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उसके लिए प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्यों व अभिभावकों को बधाई दी। सांसद ने स्कूल के बेस्ट अध्यापक का पुरस्कार सुभाष चंदेल और दीप राज को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं को साल भर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों विद्यार्थियों में सृष्टि, शिल्पा, जितेंद्र, मीनाक्षी, साक्षी, तमन्ना, गौरव, शैलजा, अदिति, अंबिका, कृतिका, शुभम, नीरज, शीतल, अभय, कोमल, पूर्णिमा, तमन्ना, इशिता, इशिका, रचित, उदय, तनिश, अभिषेक, साहिल, पंकज, सविता, सूर्यांश, मुस्कान, अदीक्षा, मधु बाला, श्रेया, अक्षत, दिव्यांजलि, महिमा, विनय, दीक्षा, कोमल, पलक, अमित, आशीष कुमार, आदित्य, महक, साक्षी, करन, नित्यांश, आयुश, निहारिका, भावेश, दिव्यांश, कृष, सिद्धार्थ, अरमान, वैष्णवी, अनमोल, कपीश, शगुन, आर्यन, शिवांश, शानवी, समृद्धी, रजत, अंतरा, नेहा, पायल, कृष, सौरभ, शौर्यन, निष्ठा, मोनिका, सूरज, आंचल, सुप्रिया, अनामिका, सचिन, मोहित, हिमांचली, रशिका, समिता, सुनील, राहुल, सानिया, अनीश, दीक्षित, रितेश, कशिश, कामना, पलक, दीक्षा, धीरज, आरती, मिनोका, सिमरन, तनिशक, सतीश, आरुषि शामिल रहीं। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरफ से 21 हजार की राशि भी प्रबंधन को प्रदान की।
विज्ञापन