{"_id":"61631ef08ebc3e7636727e9f","slug":"villagers-themselves-started-to-repair-the-road-made-of-drain-mandi-news-sml386717091","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बनी सड़क को दुरुस्त करने खुद ही जुट गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बनी सड़क को दुरुस्त करने खुद ही जुट गए ग्रामीण
विज्ञापन
बनेहड़ सड़क को दुरुस्त करते ग्रामीण।
- फोटो : Mandi
मंडी। ग्राम पंचायत रोपापधर की कुफरु-बनेहड़ सड़क बरसात में नाला बन गई है। विभाग ने शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया तो ग्रामीणों ने खुद ही सड़क दुरुस्त करने का जिम्मा उठा लिया। यह सड़क जीप, एंबुलेंस योग्य है। बरसात में यह मार्ग नाले में बदल गया।
इससे भटवाड़, कलेहड़ और बनेहड़ के ग्रामीणों को सारा सामान घर पर पीठ पर ही पहुंचाना पड़ा। मरीजों को भी पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। अब बरसात थम गई है तो विभाग एंबुलेंस मार्ग को दुरुस्त करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
इससे खफा होकर भटवाड़ वार्ड के ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। वार्ड सदस्य लाल सिंह की अगुवाई में ग्रामीण मार्ग को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। लाल सिंह, काहन चंद, अजय कुमार, प्यार चंद, सोहन सिंह, नाग सिंह, बीधा राम, राम लाल, उर्मिला देवी, निरंजना देवी आदि ने कहा कि कुफरु-बनेहड़ सड़क को दुरुस्त न करने पर ग्रामीणों ने खुद इसे ठीक करने का जिम्मा उठाया है। बरसात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सड़क सुविधा होते हुए भी लोगों को सामान पीठ पर उठाकर लाना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग को दुरस्त किया जाए। सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी शिकायत की है।
पंचायत की प्रधान रीता देवी ने कहा है कि बरसात में स्लाइडिंग से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे कलेहड़ एवं बनेहड़ के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उक्त मार्ग को यथाशीघ्र बहाल करने की मांग उठाई है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव सूद का कहना है कि उक्त मार्ग को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।
000