फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vallabh College's performance in group dance was excellent.

Mandi News: समूह नृत्य में वल्लभ कॉलेज की प्रस्तुति बेहतरीन

Sun, 23 Nov 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vallabh College's performance in group dance was excellent.
जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत : विभाग
मंडी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी की ओर से शनिवार को एसपीयू मंडी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। युवा उत्सव में मंडी जिले के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिमाचली लोक नृत्य, समूह गान, पेंटिंग, चित्रकला, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता और कहानी लेखन जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समूह नृत्य में वल्लभ कॉलेज मंडी प्रथम, मांडव्य कला मंच मंडी द्वितीय और आईटीआई मंडी तृतीय स्थान पर रहे। समूह गान में मांडव्य कला मंच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नोबल कॉलेज पंडोह द्वितीय और आईटीआई मंडी तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में आईटीआई मंडी की स्नेहा प्रथम, डाइट मंडी की कात्यानी द्वितीय और डाइट मंडी की देविंद्रा तृतीय स्थान पर रहीं। कविता लेखन में करसोग की मृदुला शर्मा प्रथम, डीएवी मंडी की अनिका वर्मा द्वितीय और नोबल कॉलेज पंडोह की भानुप्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

भाषण में करसोग के हर्ष ठाकुर प्रथम, डिग्री कॉलेज सरकाघाट के बृजमोहन द्वितीय और नोबल कॉलेज पंडोह की हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं। कहानी लेखन में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर की प्रीतम शर्मा प्रथम, राजकीय महाविद्यालय करसोग के चेतन द्वितीय और नोबल कॉलेज पंडोह की दामिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त संगीत प्रोफेसर डॉ. यादविंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की और विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. सुमन, डॉ. बंदना, सविता, हेमराज और हंसराज शामिल रहे। विभाग से सतिंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, कमलेश ठाकुर, अजय चिराग, पूर्ण, नेकराम और हरीश कुमार उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed