फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Upsc Exam

यूपीएससी एग्जाम: सामान्य ज्ञान के लिए रोजाना अखबार पढ़ें : एडीसी

Wed, 16 Dec 2020 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Upsc Exam
मंडी कॉलेज में यूपीएससी आकांक्षियों को टिप्स देते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारी संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। जिला प्रशासन ने यूपीएससी आकांक्षियों के मार्गदर्शन और काउंसलिंग के लिए समर्थन कार्यक्रम आरंभ किया है। इसमें आईएस और आईपीएस स्कूल और कॉलेज में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी के तहत वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में तीसरा मार्गदर्शन और काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने 32 युवाओं-विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थयों को विषय चयन, सिलेबस, तैयारी की रणनीति के अलावा उनसे अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं की परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं-शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के प्रति सजग रहने को कहा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं से असफलता से निरुत्साहित हुए बिना लगातार समर्पित प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। सामान्य ज्ञान के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ने और देश-विदेश के घटनाक्रम को लेकर विश्लेषणात्मक दृष्टि रखने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के विषयों से लेकर किताबों तक के बारे में सही जानकारी के अभाव में यहां-वहां भटकना पड़ता है। हमारा प्रयास है कि समर्थन कार्यक्रम के जरिए परीक्षा पास करने से जुड़े हर पहलू को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन किया जाए। उनकी समस्याएं सुनकर समाधान किया जाए। उनकी वित्तीय दिक्कतों से लेकर मानसिक परेशानियों तक में मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed