फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Uproar in Jogindernagar Municipal Council meeting, debate among councilors

जोगिंद्रनगर नगर परिषद की बैठक में हंगामा, पार्षदों में बहस

Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Jogindernagar Municipal Council meeting, debate among councilors
नगर परिषद जोगिंद्रनगर की मासिक बैठक में मौजूद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षद गण। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में करीब चार माह बाद हुई मासिक बैठक में एक बार फिर से हंगामा हो गया। विकास कार्यों और टेंडरों के आवंटन पर माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक चली बैठक में भाजपा, कांग्रेस, आजाद और मनोनीत पार्षदों में बहस भी हुई। कहासुनी के बीच कई प्रस्ताव पारित हुए। बुधवार को नगर परिषद के सभागार में हुई बैठक में पूर्व के विकास कार्यों पर समीक्षा और नए विकास कार्यों के प्राक्कलन को लेकर जब चर्चा हो रही थी तभी भाजपा समर्थित पार्षद ने वार्डों में दूसरे वार्ड के पार्षदों की दखल का मामला उठाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद अजय धरवाल ने कहा कि वह नगर परिषद के विकास में अपना सहयोग देेंगे लेकिन वार्ड वासियों के अहित पर विरोध निरंतर जारी रहेगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल की मौजूदगी में नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति, उपाध्यक्ष प्यार चंद ने मासिक बैठक के एजेंडों पर चर्चा की। वहीं संपूर्ण नगर परिषद में एक समान विकास को लेकर बैठक में उपस्थित पार्षदों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान भवन निर्माण, बिजली, पानी के अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद को लेकर मचे घमासान के चलते नगर परिषद की बैठकों में विराम लग गया था। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में रोजगार के आयाम स्थापित करने के लिए शॉपिंग कांप्लेक्स का भी जल्द निर्माण होगा। बेरोजगारों को भी आजीविका कमाने के लिए साधन उपलब्ध होंगे। बैठक में पुरानी दुकानों के जीर्णोद्धार और बहुमंजिला दुकानों के निर्माण पर प्रस्ताव पारित हुआ।
इस अवसर पर पार्षद शिखा, राजीव कुमार, ममता कपूर, अजय धरवाल और शीला समेत मनोनीत पार्षद राजीव सूद, मनु और सुरेश गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed