फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   underage girl student commit sucide

नाबालिग छात्रा ने फंदा लगा कर की खुदकुशी

Fri, 25 Nov 2016 09:50 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 25 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
underage girl student commit sucide
सुसाइड - फोटो : bureau

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की नेरघरवासड़ा पंचायत में एक नाबालिग छात्रा ने घर में ही फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


   जानकारी के अनुसार नेरघरवासड़ा ग्राम पंचायत की नितिका (17) ने शुक्रवार दोपहर को घर के कमरे में सीलिंग के हुक से दुपट्टे पर लटक कर जान दे दी। नितिका जमा-दो कक्षा की छात्रा थी। जिस समय नितिका ने कमरे में फंदा लगाया, उस समय घर में मां, बुआ तथा भाई मौजूद थे। नितिका ने पहले तीनों को चाय पिलाई। उसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब भाई कमरे में गया तो नितिका को फंदे से लटका देख कर हैरान रह गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में पहुंचे। सूचना मिलने पर जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अनिल धौल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


हरे बैग में रखी मिली पांच सौ ग्राम चरस
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने गश्त के दौरान जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गलू के लाहला नाला के पास पैरापिट के ऊपर रखे हरे रंग के बैग से 500 ग्राम चरस बरामद की है। लेकिन चरस किसने रखी, इस बात का पता पुलिस को नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल धौल्टा ने मामले की पुष्टि  की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से अवैध शराब बरामद
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पलौहटा में एक महिला को अवैध शराब सहित हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू  कर दी है। जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना पुलिस का एक दल पलौहटा में गश्त पर था। इस दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से दो लीटर अवैध शराब बरामद की। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed