{"_id":"580b9ef34f1c1b592c7069dd","slug":"underage-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में चचेरे भाइयों ने नाबालिग से किया रेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में चचेरे भाइयों ने नाबालिग से किया रेप
मंडी
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के तहत दो चचेरे भाइयों ने एक नाबालिग के साथ रेप कर दिया। नाबालिग अपने घर से कुछ ही दूरी पर बावड़ी से पानी लाने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने दोनों चचेरे भाइयों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गत शुक्रवार करीब साढ़े पांच बजे नाबालिग अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बावड़ी में पानी लाने गई थी। इसी दौरान आरोपी चचेरे भाई नाबालिग के साथ बलात्कार कर मौके से फरार हो गए। लड़की ने घर लौट कर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने अपनी पति को सारी बात बताई। उसके बाद माता-पिता बेटी को लेकर 11 बजे पुलिस थाना में पहुंचे। पीड़िता व परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों को रविवार को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, दोनों आरोपियों को मेडिकल चेकअप के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र धर्मपुर भेजा गया है। थाना प्रभारी धर्मपुर अमर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। रविवार को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।