फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Una emerges as winner in weightlifting, Kangra finishes as runner-up

Mandi News: वेटलिफ्टिंग में ऊना विजेता और कांगड़ा बना उपविजेता

Sat, 24 Oct 2026 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Una emerges as winner in weightlifting, Kangra finishes as runner-up
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी सीबीएसई में आयोजित अंडर 19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वुश
वुशू में 50 किलोग्राम भार वर्ग मंडी के चंदन ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी सीबीएसई में शुक्रवार को 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग, वुशू और कराटे की स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के आस्तिक ने पहला, सुंदरनगर के राहुल ने दूसरा और हमीरपुर के अक्षय ने तीसरा स्थान हासिल किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के हरप्रीत प्रथम, चंबा के अभिनाश द्वितीय और कांगड़ा के रहमान तृतीय स्थान पर रहे।
71 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के सुमित चौहान ने पहला, हमीरपुर के गुलशन ने दूसरा और ऊना के सिद्धांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 79 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के करणजोत प्रथम, ऊना के शुभम द्वितीय और कांगड़ा के वंश तृतीय स्थान पर रहे। वेटलिफ्टिंग में 193 अंकों के साथ जिला ऊना विजेता रहा, जबकि 181 अंकों के साथ कांगड़ा ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वुशू की स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 52 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के हार्दिक विजेता और सोलन के दिलप्रीत उपविजेता रहे। 48 किलोग्राम भार वर्ग में किन्नौर के वंश ने विजेता तथा अमनदीप ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। एक अन्य मुकाबले में बिलासपुर के साहिल शर्मा विजेता और हमीरपुर के साहिल उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराटे की विभिन्न भार वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 35 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के करिशित ने पहला, सोलन के दिव्यांश ने दूसरा, कांगड़ा के अंश ने तीसरा और चंबा के विष्णु ने चौथा स्थान हासिल किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में चंबा के हार्दिक प्रथम, शिमला के रूबल द्वितीय, कांगड़ा के ध्रुव तृतीय और सिरमौर के ललित चौथे स्थान पर रहे।

45 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के विभोर ने पहला, चंबा के ईशात ने दूसरा, कांगड़ा के अंशिव ने तीसरा और कुल्लू के ईशान ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
50 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के चंदन ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सोलन के ललित ने रजत, जबकि शिमला के दिव्यांश और चंबा के राकेश ने कांस्य पदक हासिल किए। 54 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के इंद्र ने स्वर्ण, मंडी के मनीष ने रजत तथा सिरमौर के वर्षित और हमीरपुर के स्टैनजिन ने कांस्य पदक जीते। 58 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के अजय ने स्वर्ण, कांगड़ा के शुभम ने रजत, जबकि सोलन के रणवीर और सिरमौर के निखिल ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी सीबीएसई में आयोजित अंडर 19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वुश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी सीबीएसई में आयोजित अंडर 19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वुश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed