फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two youths of Chauhar Ghati arrested with half a kilo of opium

आधा किलोग्राम अफीम सहित धरे चौहारघाटी के दो युवक

Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Chauhar Ghati arrested with half a kilo of opium
द्रंग(मंडी)। पधर पुलिस ने चौहारघाटी के दो युवकों को आधा किलोग्राम अफीम के साथ दबोचा है। पुलिस ने कटिंडी-बजौरा वाया कमांद मार्ग में सोमवार रात को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कटिंडी की तरफ से आ रही कार नंबर एचपी 33बी 7212 की तलाशी लेने पर कार में सवार दो युवकों से 506 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवकों की पहचान जय सिंह (38) गांव बजोट डाकघर थलटूखोड़ तहसील पधर और बलवीर सिंह (33) निवासी झुकाण डाकघर थलटूखोड़ तहसील पधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाने बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक युवक के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस का मामला चल रहा है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। आरोपी अफीम की खेप कहां से लेकर आए और कहां ले जाने की फिराक में थे। इस संबंध में कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed