{"_id":"6772a422fc309c3e970e8bcf","slug":"two-youths-caught-stealing-in-zonal-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144130-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोनल अस्पताल में चोरी करते धरे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोनल अस्पताल में चोरी करते धरे दो युवक
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। शातिरों ने सोमवार दोपहर बाद करीब पौने दो बजे जोनल अस्पताल मंडी के ऑक्सीजन प्लांट में लगी तांबे के पाइप चुराने का प्रयास किया।
आरोपियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों ने धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों युवक नशेड़ी बताए जा रहे हैं। सोमवार को दोनों को अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मी नारायण सिंह, भूमे राम और ज्ञान चंद ने रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पैलेस वार्ड निवासी साजन और भ्यूली निवासी दाउद के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने कहा कि अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगी तांबे के पाइप चुराने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि चोरी होने का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद