फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two youths arrested with hashish in Nagchala

Mandi News: नागचला में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with hashish in Nagchala
नेरचौक (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन में बल्ह थाना के नागचला में मंगलवार सुबह नाके के दौरान लग्जरी वाहन से 918 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी कुल्लू से चरस खरीदकर अपने साथ ले जा रहे थे।जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह ने नागचला में मंगलवार सुबह को नाकाबंदी की थी। इस दौरान 20-25 वाहनों को चेक किया गया। इस बीच एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। उसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जयदीप 33 निवासी दौलताबाद गुरुग्राम हरियाणा और सोनू 21 निवासी पालम विहार, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि चरस खेप किससे खरीदी थी और कहां पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed