फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two-storey house ashes in Pardon of Ladbhadol

लडभड़ोल के परडोण में दोमंजिला मकान राख

Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two-storey house ashes in Pardon of Ladbhadol
जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल में भीषण अग्निकांड में जलता मकान। - फोटो : Mandi
लडभड़ोल/जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के लडभड़ोल में अग्निकांड की घटना में दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित तीन कमरों में आग ने खूब तबाही मचाई। इन कमरों में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि परिवार के सदस्य निचले कमरों में सोए थे जो बाल बाल बच गए। हादसा शनिवार देर रात हुआ। अग्निकांड में दो परिवारों का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। जोगिंद्रनगर प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को नियमों के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। लडभड़ोल क्षेत्र के भराड़पट्ट के परडोण गांव में शनिवार रात मकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने का पता जैसे ही लोगों को लगा उन्होंने मकान के निचले कमरों में सोए हुए परिवार के सात सदस्यों को जगाया। ऊपर के कमरों में कोई भी नहीं सोया था। सभी तुरंत उठे और ग्रामीणों सहित आग को बुझाने में जुट गए, मगर तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से परडोण गांव के दो भाइयों प्यार चंद और विनोद कुमार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। घटना की पुष्टि नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने की है। उधर, स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने भी प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर हाल चाल जाना और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed