{"_id":"57f6843f4f1c1b656d26fdbb","slug":"two-new-patient-of-dengu-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले में डेंगू के दो और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले में डेंगू के दो और मरीज
मंडी
Updated Thu, 06 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में डेंगू के दो और मामले सामने आए हैं। ये दोनों सरकाघाट क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बुधवार को भी सुंदरनगर क्षेत्र से एक डेंगू का मरीज मंडी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा है। उधर, जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
जोनल अस्पताल में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए स्पेशल वार्ड स्थापित किया गया है। यहां मरीजों का सही तरीके से उपचार हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी है। अस्पताल के एमएस तारा चंद ने डेंगू के मरीज दाखिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए स्पेशल वार्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन