फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two girl students of Chintpurni College received Digital Education Voucher Award

Mandi News: चिंतपूर्णी कॉलेज की दो छात्राओं को मिला डिजिटल शिक्षा वाउचर सम्मान

Sun, 10 May 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 10 May 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
Two girl students of Chintpurni College received Digital Education Voucher Award
राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी की दो मेधावी छात्राओं को सम्मानित करता स्कूल प्रबंधन। आयोजक
अंकिता गुलेरिया और तनवी शर्मा को 16 हजार रुपये का वाउचर, पढ़ाई और शोध कार्य में मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी की दो मेधावी छात्राओं अंकिता गुलेरिया और तनवी शर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय सहगल ने बताया कि दोनों छात्राओं को 16,000 रुपये का डिजिटल वाउचर प्रदान किया गया है। इस वाउचर की सहायता से वे लैपटॉप, टैबलेट या अन्य डिजिटल उपकरण खरीद सकेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई और शोध कार्य को और अधिक गति मिलेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं ने इस सम्मान के लिए सरकार और कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed