{"_id":"5867e06b4f1c1b7675eee93d","slug":"two-died-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारें खाई में गिरीं, दो की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारें खाई में गिरीं, दो की मौत, चार लोग घायल
मंडी
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
मंडी में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर/सुंदरनगर (मंडी)। जिले में दो कार हादसों में दो की मौत और चार लोग घायल हो गए हैं। चैलचौक-जंजैहली सड़क पर जुलाह गांव के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए गोहर अस्पताल में भर्ती किया गया। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को चैलचौक से जंजैहली की ओर से जा रही ऑल्टो कार एचपी 32 बी-03027 जुलाह गांव के समीप करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। कई पलटे खाने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार गिरने का पता लगते ही आसपास गांव के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। घायलों में धार गांव निवासी डिमू राम, प्रेम कुमार, सलार गांव के नरेश, गलेंडी गांव के नागेंद्र कुमार शामिल हैं। घायल प्रेम कुमार ने गोहर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नागेंद्र कुमार को मंडी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि हादसे में मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। गोहर थाना प्रभारी चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि की है। उपमंडल के घांघणु क्षेत्र में शुक्रवार रात मारूति कार के अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट नीचे ढांक में लुढ़क गई। इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका उपचार सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मारूति कार(एचपी12ए/ 4088) में सवार हो रात करीब 8 बजे केशव राम, श्रवण कुमार और चालक धर्म सिंह स्वाड़ागलु से सुंदरनगर को जा रहे थे। इस दौरान घांघणु नामक स्थान पर मोड़ काटते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और कार करीब सौ फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की। इस हादसे में घायल केशव राम व श्रवण कुमार को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पंहुचाया गया।
जहां पर केशव राम की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। जहां ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टर्माटम कर परिजनों को सौंप दिया है। तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में दस हजार की राशि 10000 रूपए दिए। डैहर चौकी प्रभारी जीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।