{"_id":"6187fc3a7f1c3c06ec5b9698","slug":"two-died-due-to-corona-infection-10-positive-mandi-news-sml389517594","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 10 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 10 पॉजिटिव
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में रविवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया है। 80 वर्षीय कोटलू गोपालपुर निवासी और 74 वर्षीय महादेव, सुुंदरनगर निवासी महिला की शनिवार देर रात कोविड अस्पताल नेरचौक में मौत हो गई।
रविवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जिलेभर से लिए गए 229 सैंपल की जांच में 10 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। रैट के 58 सैंपल में 8 और आरटीपीसीआर के 171 सैंपल में से 2 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सुंदरनगर से 1, धर्मपुर से 1, सरकाघाट से 3, छतरी, सराज से 2, सदर से 2 और बल्ह से 1 नया मामला सामने आया है।
सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर लोगों को जागरूक करने के लिए विभागीय टीम घर-घर पहुंच रही है। जिले के लोग अभी भी कोरोना को हलके में ले रहे हैं। इससे रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभाग ने मंडी जिले में दूसरी डोज पूरी करने के लिए 30 नवंबर तक का लक्ष्य रखा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शीघ्र ही अपने नजदीकी अस्पतालों में पहुंच कर कोरोना वैक्सीन की दूसरा डोज जरूर लगवाएं।