फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two car riders arrested with two kilos of hashish

Mandi News: दो किलो चरस के साथ दो कार सवार गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Two car riders arrested with two kilos of hashish
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने कार में छिपाकर ले जा रहे 2.043 किलो चरस के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ प्रवीण (सरकाघाट) और आशीष शर्मा उर्फ आशू (हमीरपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर बीते वीरवार रात को एएसआई राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मंडी-हमीरपुर जिला की सीमा पर चंदरूही के पास नाका लगाया। रात करीब दो बजे पुलिस टीम ने एक कार की तलाशी ली और उसमें 2.043 किलो चरस बरामद की।
विज्ञापन

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ और रिमांड के जरिए चरस की खेप के स्रोत और मंजिल के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार से 4.12 ग्राम चिट्टा बरामद
सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। पुलिस थाना हटली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार रात सुलपुर के बरगद गांव में नाके के दौरान बाइक सवार से 4.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, एक बाइक सवार नशा खेप लेकर भांबला की दिशा में आ रहा था। पुलिस ने रात 9:30 बजे नाकाबंदी कर बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 4.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी हटली बलद्वाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed