फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Truck falls into 100-meter deep ditch in Jogindernagar, driver saves his life by jumping

Mandi News: जोगिंद्रनगर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 24 May 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck falls into 100-meter deep ditch in Jogindernagar, driver saves his life by jumping
पठानकोट से लेह-लद्दाख जा रहा था लोहे से लदा ट्रक
विज्ञापन

हाईवे की रेलिंग तोड़कर ऐतिहासिक रेल लाइन तक पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में शुक्रवार देर रात लोहे की चादरों और भारी सामान से लदा एक ट्रक गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान चालक ने चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक के करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार नगालैंड नंबर का ट्रक पठानकोट से लेह-लद्दाख की ओर लगभग 15 टन लोहे का सामान लेकर जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर गुरुद्वारा और अप्रोच रोड के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक अचानक ओवरहीट हो गया। इसी दौरान उसके पहिये जाम हो गए और वाहन ढलान की ओर पीछे लुढ़कने लगा।
विज्ञापन

चालक राकेश कुमार (35), निवासी उधमपुर (जम्मू-कश्मीर), ने चलते ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उसने ट्रक को रोकने के लिए टायरों के नीचे पत्थर लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन भारी वजन के कारण वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे की सुरक्षा रेलिंग तोड़ता हुआ गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक कई पलटे खाने के बाद करीब 100 मीटर नीचे स्थित पठानकोट-जोगिंद्रनगर ऐतिहासिक रेल लाइन तक पहुंच गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा कीमती सामान भी नष्ट हो गया। चालक राकेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हादसा ट्रक के ओवरहीट होने के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed