फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Truck broke down on the highway in Ghatasani, the procession going down got stuck

घटासनी में हाईवे पर ट्रक खराब, पधर जा रही बरात फंसी

Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Truck broke down on the highway in Ghatasani, the procession going down got stuck
मंडी-पठानकोट मार्ग पर घटासनी चौक पर खराब हुआ ट्रक। - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। पठानकोट-मंडी उच्चमार्ग (हाईवे) पर घटासनी चौक में बजरी से भरा एक ट्रक खराब हो जाने से हाईवे करीब ढाई घंटे बंद रहा। ट्रक के बीच सड़क पर खराब होने से हाईवे के साथ-साथ घटासनी-बरोट मार्ग भी बंद हो गया। इस कारण उच्चमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

चौहारघाटी की तरफ जाने वाले यात्री भी फंस गए। उच्च मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की कतारें गुम्मा और भलाना मगरू तक लग गईं। बरोट राजमार्ग में भी कधार गांव तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसमें पर्यटन वाहन भी थे। जाम से निजात दिलवाने के लिए पुलिस भी गायब दिखी। यात्रियों ने बड़ी मशक्कत के बाद खुद गाड़ियां जाम से निकलवाईं। सुबह करीब 7:00 बजे बाधित उच्चमार्ग को 9:30 बजे तक बहाल किया जा सका। इस दौरान सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर की रोपा पधर पंचायत के टिणधार गांव से सियून पंचायत के डायनापार्क जा रही बरात भी ढाई घंटे तक जाम में फंसी रही। मार्ग बंद होने से आम यात्रियों, पर्यटकों के साथ-साथ विद्यार्थियों, कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर और पधर थाना की सीमा होने के चलते लोग यह तय नहीं कर पाए कि फोन किस पुलिस को करें। लोगों ने दोनों थानों में संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इससे निजी और एचआरटीसी की बसें तय समय से दो से तीन घंटे लेट हुईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि इस बारे में दोनों थानाक्षेत्रों से जानकारी ली जाएगी। कहा कि ट्रक खराब होने की वजह से कुछ देर के लिए जाम लगा था।

...
जाम में बुरी तरह फंसे
प्रत्यक्षदर्शियों में प्यार चंद, भूरी सिंह, रमेश कुमार, केहर सिंह आदि ने बताया कि पठानकोट की तरफ से बजरी से भरा ट्रक घटासनी के बीच चौक में इंजन गर्म हो जाने से खड़ा हो गया। चालक ट्रक को स्टार्ट करने की बार-बार कोशिश करता रहा। बजरी से भरे ट्रक को किनारे करना भी संभव नहीं हो पाया। यात्रियों को मजबूरन जाम में रुकना पड़ा। लगभग ढाई घंटे बाद इंजन ठंडा होने पर ट्रक स्टार्ट हो पाया, तब जाकर उच्चमार्ग बहाल हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed