{"_id":"5fda0ff58ebc3e3d58675bf3","slug":"trouble-in-sarkaghat-and-nerchauk-due-to-haze-mandi-news-sml354677120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट और नेरचौक में धुंध ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट और नेरचौक में धुंध ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र में दोपहर तक पड़ी हुई धुंध
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट/नेरचौक(मंडी)। सरकाघाट और नेरचौक में इन दिनों भयंकर ठंड और धुंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। सरकाघाट क्षेत्र में धुंध दोपहर एक बजे तक भी नहीं छट रही है। इसके चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बुधवार को दोपहर तक धुंध रही। करीब एक बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। ऐसे में लोगों को बहुत अधिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। लोगों को सुबह के काम भी दोपहर के बाद करने पड़ रहे हैं। ठंड में काम करना बीमारियों को दावत देने के समान है। नेरचौक में दोपहर 12 बजे तक धूप न निकलने से खास कर दुकानदारों, मेडिकल कालेज में उपचाराधीन मरीजों, कर्मचारियों और सड़कों पर सफर करने वालों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र, अनु, सुरेंद्र, रामकुमार, कृष्ण कुमार, भाग सिंह, लाल सिंह ने कहा कि बल्ह क्षेत्र के डडोर, नेरचौक, नेर ढांगू, साईं, गागल, बगला, नागचला, लूना पानी सहित अन्य इलाकों में रात से लेकर दोपहर तक कोहरा छाया रहता है। दोहपर 12 बजे के बाद ही सूर्य देव के दर्शन होते हैं। ऐसे में लोग सर्दी का शिकार भी जल्द हो रहे हैं। जो कि कोरोना के इस दौर में खौफनाक हो जाता है। नागरिक अस्पताल सरकाघाट के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पन्ना लाल और बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. केके शर्मा ने लोगों से धुंध और सर्दी से बचने की सलाह दी।