फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tributes paid to former PM Lal Bahadur Shastri

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Tue, 11 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to former PM Lal Bahadur Shastri
मंडी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देते कांग्रेस के का? - फोटो : Mandi
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्यतिथि पर उनको याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन भी किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लाभ सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शास्त्री आधुनिक भारत निर्माताओं में से एक थे। उनका जन्म 2 अक्तूबर, 1904 में मुगलसराय के रामनगर में हुआ था। सन् 1915 में वाराणसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भाषण सुनने बाद उन्होंने देश सेवा का संकल्प लिया। 1930 में महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह में वे भी कूद पड़े। उन्हें ढाई वर्ष की जेल की सजा दी गई। 1940 में स्वतंत्रता संग्राम में 1 वर्ष के लिए कारागार में डाल दिया।
विज्ञापन

वह देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री भी बने। पाकिस्तान युद्ध के दौरान शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्हीं के प्रधानमंत्रीकाल में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की स्थापना करके हरित क्रांति के साथ श्वेत क्रांति को भी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आकाश शर्मा प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस, प्रदीप शर्मा जिला महासचिव, जिला प्रवक्ता योगेश सैनी, गुरमुख सिंह जिला मीडिया प्रभारी, महेश शर्मा, नितिन भाटिया, तीरंदर चंदेल, केहर सिंह कटोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed