फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tribute paid to CDS and martyr soldiers on Seri Manch

सेरी मंच पर सीडीएस और शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to CDS and martyr soldiers on Seri Manch
मंडी के सेरी मंच पर सीडीएस विपिन रावत उनकी पत्नी व अन्य शहीदों को श्रद्घांजलि देते गणमान्य लोग - फोटो : Mandi
मंडी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी और उनके साथ शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए सेरी मंच पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम सेंटर फोर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। संस्था के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि 8 दिसंबर का दिन देश इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। इस दिन भारत माता ने अपनी वीर पुत्रों को दुर्घटना में खोय दिया।
विज्ञापन

कर्नल प्रताप सिंह राणा ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि फौजी देश के लिए लड़ता है अपनी जान कुर्बान करता है। ऐसे में एक भी सैनिक का कम होना देश के लिए बहुत बड़ी हानि है। इस दुर्घटना में तो भारत माता ने सर्वोच्च सेनापति को खोया है जो देश के लिए बहुत बड़ी हानि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व वाइस चांसलर अमर सिंह गुलेरिया, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, कर्नल तारा प्रताप राणा, कर्नल रविंदर सिंह, कैप्टन हेतराम, कैप्टन घनश्याम कैप्टन श्याम सिंह, पार्षद निर्मला वर्मा, पूर्व पार्षद ठाकुर रोटरी क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, समाजसेवी राजेश गुलेरिया, डॉक्टर अतुल ठाकुर, उदय ठाकुर, लाइफ लाइन संस्था के अध्यक्ष निखिल आहलूवालिया, मंडी कॉलेज के एनसीसी कैडेट और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed