{"_id":"6af31e50501ee6c0980fe95c","slug":"tribal-pride-day-janjatiya-gaurav-diwas-celebrated-in-chukku-panchayat-meritorious-individuals-honored-mandi-news-c-90-1-ssml1024-221068-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चुक्कू पंचायत में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चुक्कू पंचायत में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
पधर (मंडी)। विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत चुक्कू में मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह के दौरान जनजातीय समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों, बुजुर्गों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विनय चौहान ने की, जबकि पंचायत प्रधान चंद्रकला चावला और उपप्रधान सुरेश कटारिया ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग पधर की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में लोगों के रक्तचाप, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त कृषि, उद्यान, तहसील कल्याण, आईसीडीएस और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी विनय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के विकास और उत्थान में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर अंजू चावला, कृष्ण भोज, मनसा राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।