फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tree fell on kitchen due to storm in Karsog, one dead, one injured

Mandi News: करसोग में अंधड़ से रसोई पर गिरा पेड़, एक की मौत, एक घायल

Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on kitchen due to storm in Karsog, one dead, one injured
उप तहसील पांगणा  ग्राम पंचायत मशोगल के भुण्डल में  तूफान से मकान पर गिरा पेड़   संवाद
रामपुर के लिए जरूरी
विज्ञापन

बारिश और तूफान बना आफत : अचानक हो रही बारिश से गेहूं की कटाई पर दिखने लगा, गर्मी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। जिले में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और अंधड़ का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में अंघड़ के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। वहीं, जिले में बारिश और अंधड़ का असर गेहूं की कटाई के साथ बागवानी फसलों पर दिखने लगा है।
बागवानी फसलों का फ्लावरिंग सीजन के चलते अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। करसोग के तहत आती उपतहसील पांगणा की पंचायत मशोगल के भुंडल में देर शाम अंधड़ से एक घर की रसोई पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना देर शाम उस समय हुई जब रसोईघर के भीतर पिता और पुत्र ही थे, जबकि पत्नी पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी। उसी समय घर के साथ एक विशाल पेड़ अचानक घर के साथ बने रसोईघर पर उखड़कर गिर गया। इसमें घर मालिक 42 वर्षीय नारद पुत्र परस राम की मौके पर मौत हो गई, जबकि नारद के 16 वर्षीय पुत्र विनय कुमार जख्मी हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शाम के समय से मौसम खराब होने के चलते शाम से ही तेज हवाएं चल रहीं, इस कारण देर शाम यह हादसा पेश आया। जख्मी युवक नागरिक चिकित्सालय करसोग में भर्ती है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पंचायत प्रधान मुर्तु देवी ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है। वह दिहाड़ी लगाकर परिवार को पाल रहा था। नायब तहसीलदार पांगणा रूप लाल ने बताया कि घटना में मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत जबकि घायल युवक के इलाज के लिए 5 हजार की राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरा प्राक्कलन तैयार कर परिजनों को बाकी राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ओवरऑल 3.2 एमएम बारिश, जोगिंद्रनगर में सबसे ज्यादा
पिछले 24 घंटों में जिले में ओवरऑल 3.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे तापमान शनिवार को 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। जिले में सबसे ज्यादा बारिश जोगिंद्रनगर में 7 एमएम, गोहर में 3 एमएम और सुंदरनगर में 1.2 एमएम रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 मई तक जिले में मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed