{"_id":"69cac25e7a761f24de0e7725","slug":"transporters-concerns-rise-after-the-situation-in-punjab-mandi-news-c-90-1-mnd1001-191049-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंजाब में बने हालात के बाद बढ़ी ट्रांसपोर्टर की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंजाब में बने हालात के बाद बढ़ी ट्रांसपोर्टर की चिंता
विज्ञापन
सुंदरनगर/गोहर (मंडी)। हिमाचल सरकार के स्टेट एंट्री टैक्स को लेकर पंजाब में उपजे हालात के बाद मंडी के ट्रक चालक, टैक्सी ऑपरेटर और अन्य ट्रांसपोर्टर की चिंता बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों के 31 मार्च के अल्टीमेटम के बाद परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने का ट्रांसपोर्टर और अन्य वाहन चालकों को डर सता रहा है। हालांकि, अभी तक जिले के किसी भी ट्रांसपोर्टर की कोई गाड़ी पंजाब की सीमा पर नहीं रोकी गई है।
टैक्सी यूनियन चैलचौक के प्रधान गगन कुमार का कहना है कि पंजाब में बने हालात का असर अभी यहां नहीं पड़ा है। यदि हालात इस तरह से बने रहे तो पहली अप्रैल के बाद यह परेशानी बढ़ सकती है। सरकार को इस पर समय रहते उचित निर्णय लेना चाहिए जिससे वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
ट्रक यूनियन धनोटू के प्रधान करतार का कहना है कि अभी तक तो कोई ट्रक नहीं रोका गया है। उम्मीद है कि हिमाचल और पंजाब सरकार इसका कोई न कोई हल जरूर निकालेगी। टैक्सी यूनियन सुंदरनगर के प्रधान पालू राम का भी कुछ इसी तरह का कहना है कि टैक्सियां बिना किसी रोकटोक से चल रही हैं। फिर भी यूनियन की नजर आगामी स्थिति पर है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के सुंदरनगर बस अड्डा प्रभारी कश्मीर लाल ने बताया कि सुंदरनगर डिपो की दिल्ली, हरिद्वार और पंजाब जाने वाली बसें भी बिना किसी रुकावट से चल रही हैं। फिलहाल, कोई अड़चन नहीं है। उच्च अधिकारियों से जो निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।
नेरचौक ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान मनोज ठाकुर ने बताया कि यूनियन के अधिकतर ट्रक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जाते हैं। बाहरी राज्यों से स्टील, सीमेंट, प्लाई समेत अन्य सामान ट्रकों के माध्यम से जिले में लाया जाता है। अधिकतर दुकानदारों का सामान भी पंजाब के रास्ते ही लाया जाता है। अगर हालात जल्दी सामान्य नहीं हुए तो खाद्य पदार्थ सहित अन्य सामान के आयात-निर्यात पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।