फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Transport Corporation will run additional buses on Diwali.

Mandi News: दिवाली पर परिवहन निगम दौड़ाएगा अतिरिक्त बसें

Mon, 20 Oct 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 Oct 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will run additional buses on Diwali.
दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए तीन बसें, बाकी मांग पर उपलब्ध करवाई जाएंगी
विज्ञापन

मंडी बस स्टैंड से 170 रूटों पर दौड़ती हैं 133 गाड़ियां, दिल्ली के लिए दौड़ेगी परिवहन निगम की तीन बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। परिवहन निगम ने दिवाली के अवसर पर लोगों की सुविधा के लिए रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए मंडी बस अड्डे से तीन अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। जिन रूटों पर बसों की मांग रहेगी उन रूटों पर भी निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। मंडी बस स्टैंड से रोजाना 170 रूटों पर 133 बसें दौड़ती हैं। इसमें लंबी दूरी और स्थानीय रूट भी शामिल हैं। दिवाली पर दिल्ली, चंडीगढ़ से आने और यहां से बाहरी राज्यों को जाने वाले लोगों की अधिक संख्या रहती है। बाहरी राज्यों में शिक्षा ग्रहण करने वाले और नौकरी पेश लोग दिवाली के अवसर पर घर आते हैं। इसलिए पहले से रूटों पर दौड़ रही बसें कम पड़ जाती हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी से चंडीगढ़-दिल्ली रूटों पर तीन अतिरिक्त बसें दिवाली से दो दिन पहले से भेजी जा रही हैं। स्थानीय रूटों पर पहले से ही तय बसें अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर स्थानीय रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाने की अगर मांग आती है तो इन रूटों पर भी अतिरिक्त बसें दौड़ाई जाएंगी।
बाक्स
चंडीगढ़ और दिल्ली रूटों पर दो दिन से तीन अतिरिक्त बसें दौड़ रही हैं। सोमवार को यदि यात्रियों की मांग होती है तो अतिरिक्त बसों को रवाना किया जाएगा।
-रोशन लाल, बस अड्डा प्रभारी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed