फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training of van mitra completed, now they will be deployed for the protection of forests

Mandi News: वन मित्रों का प्रशिक्षण पूरा, अब जंगलों की सुरक्षा में होंगे तैनात

Thu, 08 May 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Training of van mitra completed, now they will be deployed for the protection of forests
प्रशिक्षण के समापन पर वन मित्रों को संबोधित करते डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप। -संवाद - फोटो : credit
गोहर (मंडी )। वन मंडल नाचन में मंगलवार को छह दिवसीय वन मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में 58 वन मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिनमें 37 महिलाएं और 21 पुरुष शामिल हैं। ये सभी प्रशिक्षित वन मित्र नाचन मंडल की विभिन्न 58 बीटों में तैनात होंगे।
विज्ञापन

समापन समारोह में पद्मश्री नेक राम शर्मा और ब्रह्मकुमारी संस्था की सिस्टर प्रियंका विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने वन मित्रों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन मित्र न केवल विभागीय कार्यों में सहयोग करेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में हरित जागरूकता के वाहक भी बनेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान कमांडेंट पंडोह, बॉटनी प्रवक्ता बासा कॉलेज और वन परिक्षेत्राधिकारी देवांशु ठाकुर व महेंद्र कुमार ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। समापन अवसर पर डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने जंगलों की सुरक्षा व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। वन विभाग के अनुसार नाचन वन मंडल की 19 बीट, सराज की 15 बीट, थाची की 14 बीट और पंडोह की 10 बीट में इन वन मित्रों की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed