फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training given for effective implementation of Forest Rights Act

Mandi News: वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया प्रशिक्षण

Sat, 25 Apr 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Training given for effective implementation of Forest Rights Act
वन अधिकार समितियों को पुनः किया गया है सक्रिय : डीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीआरडीए सभागार में एसडीएम, बीडीओ और वन विभाग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें दावों की प्रगति, प्रक्रियागत सुधार और जमीनी समस्याओं पर चर्चा हुई तथा दावों की प्रक्रिया, आवश्यक साक्ष्य और ग्राम सभा की भूमिका की जानकारी दी गई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि गद्दी, गुज्जर और अन्य वन-निर्भर समुदायों की उपस्थिति को देखते हुए अधिकारियों का अधिनियम की प्रक्रियाओं से परिचित होना जरूरी है। इससे दावों के निपटान में तेजी आएगी और समुदायों के अधिकार सुरक्षित होंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 2722 वन अधिकार समितियों को पुनः सक्रिय किया गया है, जिनमें पहले निष्क्रिय समितियां भी शामिल हैं, और 220 समितियां पहले ही सक्रिय की जा चुकी हैं। आयुक्त नगर निगम मंडी रोहित राठौर और अतिरिक्त सचिव राजस्व अनिल चौहान ने ऑनलाइन माध्यम से बताया कि यह अधिनियम वनभूमि पर निर्भर समुदायों को उनके ऐतिहासिक अधिकारों की कानूनी मान्यता प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed