{"_id":"573dfa964f1c1bf857ac73a7","slug":"traffic-police-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के पूर्व सांसद के बेटे की गाड़ी से लाल बत्ती उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के पूर्व सांसद के बेटे की गाड़ी से लाल बत्ती उतारी
मंडी
Updated Thu, 19 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। मंडी जिले के तत्तापानी में लालबत्ती लगी एक गाड़ी का करसोग पुलिस ने चालान काटा है। गाड़ी यूपी के पूर्व सांसद की बताई जा रही है। गाड़ी में पूर्व सांसद का बेटा और उसका दोस्त सवार थे। एक अन्य युवती भी गाड़ी में सवार थी। पुलिस ने गाड़ी की बत्ती उतारकर चालक को दो हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह थाना करसोग पुलिस को सूचना मिली की तत्तापानी क्षेत्र में लालबती लगी गाड़ी घूम रही है और गाड़ी चालक सायरन का भी इस्तेमाल कर रहा है। सूचना मिलते ही करसोग थाना पुलिस ने तत्तापानी नाका बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नाके पर तैनात पुलिस जवानों ने गाड़ी को रोका। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर लाल बत्ती को उतारा। गाड़ी में सक्षम पुत्र राम चंद निवासी गोमतीनगर लखनऊ, मुकेश सक्सेना पुत्र सूरज प्रकाश सक्सेना निवासी ज्योति कुंज लखनऊ और एक युवती सवार थे। पुलिस ने गाड़ी से बत्ती उतार कर गाड़ी चालक को दो हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। एसएचओ सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन