फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   traffic plan

मंडी में दिवाली के चलते दो दिन बदलेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 11 Nov 2020 06:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
traffic plan
मंडी। दिवाली को लेकर शहर में दो दिन तक यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। 13 और 14 नवंबर को चौहाटा से नया पुल की ओर वन वे ट्रैफिक रहेगा। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने दीपावली को ध्यान में रखते हुए मंडी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत जारी आदेश के मुताबिक मंडी शहर में चौहटा बाजार से नया पुल (नजदीक विक्टोरिया पुल) वाया मोती बाजार की यातायात व्यवस्था 13 व 14 नवंबर को वन वे (एक तरफा) रहेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाजार में लोगों की बढ़ी आमद को देखते हुए यह कदम उठाया है।
इससे लोगों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बीमार, बच्चों इत्यादि को भीडभाड़ से परेशानी नहीं होगी। यह आदेश आपातकालीन सेवा वाहन एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों पर लागू नहीं होंगे। इस दौरान नया पुल से सेरी बाजार की ओर आने वाले वाहन पुरानी मंडी से होकर आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed