{"_id":"6a8844a817c1c1ebc40df1d6","slug":"traffic-on-the-galu-gharon-bhatwad-road-has-not-been-restored-even-after-six-days-mandi-news-c-90-1-mnd1023-209933-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गलू, घरोण, भटवाड़ सड़क पर छह दिन बाद भी यातायात नहीं हो पाया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गलू, घरोण, भटवाड़ सड़क पर छह दिन बाद भी यातायात नहीं हो पाया बहाल
विज्ञापन
6 दिन पहले भूस्खलन होने से सड़क पर गिरी थीं चट्टानें
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोपा पधर पंचायत की गलू, घरोण, भटवाड़ सड़क पर छह दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इससे पांच गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को करीब छह किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। विद्यार्थी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त रास्ते से होकर शिक्षण संस्थानों तक पहुंच रहे हैं, जबकि मरीजों को मंडी-पठानकोट सड़क तक पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। छह दिन पहले सड़क पर भूस्खलन से बड़ी चट्टानें गिरने के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग अब ब्लास्टिंग के माध्यम से सड़क बहाल करने में जुटा है। रोपा पधर पंचायत के उपप्रधान राकेश ने बताया कि गलू, घरोण, भटवाड़, बनेहड़ और कलेहड़ सड़क पर चट्टानें गिरने से यातायात बाधित है।
उन्होंने बताया कि मझारनू-कुडूंनी-कुफरू सड़क को विभाग ने जल्द बहाल कर दिया था लेकिन गलू-घरोण-भटवाड़ सड़क अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। पंचायत प्रधान शकुंतला ने कहा कि सुरक्षा डंगों के अभाव में सड़क पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सड़क बहाली के लिए विभाग की मशीनरी और मजदूर कई दिनों से मौके पर तैनात हैं।