Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic jam on the highway during Diwali; fire engine also gets stuck

Mandi News: दिवाली पर हाईवे पर लगा जाम, दमकल वाहन भी फंसा

Sun, 08 Nov 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the highway during Diwali; fire engine also gets stuck
वाहनों के अधिक आवाजाही से मंडी पठानकोट हाईवे पर देर शाम तक रहा जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर्व पर मंडी-पठानकोट हाईवे और शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण व वाहनों की बढ़ती आवाजाही से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार को सुबह से देर शाम तक हाईवे, लक्ष्मी बाजार और सरकाघाट सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान दमकल समेत कई आपात वाहन भी फंसे रहे।

मंदिर रोड पर पटाखों और सजावटी सामान की दुकानों में उमड़ रही भीड़ के चलते हादसों की आशंका को देखते हुए एसडीएम मनीष चौधरी ने आठ नवंबर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर व्यवस्था संभाली। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दीपावली पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed