फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traditional dishes to be served at Anurag's in-laws' house

अनुराग को ससुराल में परोसे जाएंगे पारंपरिक व्यंजन

Fri, 20 Aug 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Traditional dishes to be served at Anurag's in-laws' house
सुंदरनगर के सलापड़ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जन आशीर्वाद यात्रा के लिए प्रदेश पहुंचे केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के स्वागत के लिए जोगिंद्रनगर में ससुराल पक्ष भी तैयार है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के दामाद अनुराग ठाकुर मझारनू स्थित अपने ससुराल में पहुंचकर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखेंगे। अनुराग ठाकुर की शादी गुलाब सिंह ठाकुर की सबसे छोटी बेटी शैफाली के साथ हुई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बनने पर ससुराल पक्ष में जश्न का माहौल रहा। अब पहली बार केंद्रीय मंत्री जोगिंद्रनगर पहुंच रहे हैं। 21 अगस्त को सुबह 11 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचने के उपरांत करीब 12 बजे वह मझारनू में अपने ससुराल का रुख करेंगे। यहां पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर परिवार सहित उनके स्वागत के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने बताया कि अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए जा रहे हैं।
अनुराग ठाकुर के स्वागत को लेकर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 11 बजे हराबाग में मंडल भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक अनुराग ठाकुर का स्वागत करेंगे।

यहां से बाइक रैली अनुराग ठाकुर के काफिले को एसकोड करेगी। मंडल भाजपा के अध्यक्ष पंकज जंवाल ने बताया कि अनुराग सिंह ठाकुर के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed