फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traders hope recession will end, business will improve

Mandi News: व्यापारियों को उम्मीद, छंटेगी मंदी, निखरेगा कारोबार

Sun, 21 Sep 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Traders hope recession will end, business will improve
मंडी/नेरचौक (मंडी)। नवरात्र और जीएसटी की नई दरें लोगों और कारोबारियों के लिए राहत लेकर आ रही हैं। व्यापारियों को भी उम्मीद है कि अब मंदी छंटेगी और कारोबार में निखार आएगा। जीएसटी के कारण हर सामान पर असर पड़ेगा, यानी सस्ता होगा। इससे उपभोक्ताओं में भी खुशी है। वे भी खरीदारी के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जीएसटी की नई दरों के चलते वाहनों के दामों में करीब 10 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक की कटौती होगी। लोगों ने नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर घर वाहन लाने के लिए बुकिंग करवा ली हैं। अब तक जिलेभर में करीब 200 लोगों ने एलएमवी वाहनों की बुकिंग करवाई है। कंपीटेंट ऑटोमोबाइल के सेल मैनेजर कुशल शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के अवसर पर लोगों ने अपने वाहन बुक कर रखे हैं जिन्हें नई जीएसटी दरें पर ही वाहन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


....
नवरात्रों के शुभ मुहूर्त पर जीएसटी की नई दरें शुरू हो रही है, इससे ग्राहकों को 7 प्रतिशत का लाभ होगा। लोग बर्तनों की खरीदारी बहुत ज्यादा करते हैं, इस बार ग्राहक पीतल, कांसा और एल्यूमीनियम सामान करीब 7 प्रतिशत सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रपाल, रूपेश कुमार, नागचला बर्तन भंडार

...
ज्वेलरी पर पहले से ही तीन प्रतिशत जीएसटी है, दरों में कोई बदलाव नहीं आया है। दाम पहले की तरह ही है, लेकिन नवरात्रों के शुभ अवसर पर ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत की छूट दी है।
-गगन सोनी, गगन ज्वेलर्स नेरचौक

......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed