{"_id":"6705410e772bbe22680be862","slug":"trade-board-nerchowk-elections-on-15th-november-nomination-from-six-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137470-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: व्यापार मंडल नेरचौक के चुनाव 15 नवंबर को, नामांकन छह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: व्यापार मंडल नेरचौक के चुनाव 15 नवंबर को, नामांकन छह से
Wed, 09 Oct 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी को जमा करवानी होगी 21 हजार रुपये राशि, नहीं होगी वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। व्यापार मंडल नेरचौक की विशेष बैठक मंगलवार को नेरचौक में हुई। जिसमें आगामी चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में चुनाव संबंधी तिथियां तय की गई। इच्छुक सदस्य छह नवंबर को अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं। जबकि चुनाव की तिथि 15 नवंबर को निर्धारित की गई है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने बताया कि व्यापार मंडल की आठ सदस्यीय टीम ने अब तक 850 से अधिक व्यापारियों का पंजीकरण करवाया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों को 21 हजार रुपये की राशि जमा करनी होगी। यह राशि वापस नहीं की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया एसडीएम बल्ह की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
बता दें कि नेरचौक व्यापार मंडल के चुनाव के लिए पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी। इस पर व्यापार मंडल ने बैठक कर चुनाव करवाने के लिए हामी भरी थी। इस पर अब चुनाव को लेकर तिथियां निर्धारित कर दी गई है। तेजी से उभरते नेरचौक कस्बे में नगर परिषद है। यह ऑटोमोबाइल व शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है। बल्ह घाटी मिनी पंजाब के नाम भी मशहूर है।
विज्ञापन
बैठक में व्यापार मंडल के सदस्य अभिलाष महाजन, दिनेश कुमार, छोटू राम ठाकुर, शंकर वालिया, प्यारे सिंह परमार, हितेष सोनी, करम सिंह सैनी, रणजीत सिंह परमार, अभिनंदन तेजपाल शर्मा, परमजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।