{"_id":"618d548f5475e812102f894d","slug":"tractor-overturned-while-sowing-wheat-one-died-mandi-news-sml38994460","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बिजाई करते समय पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की बिजाई करते समय पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत
विज्ञापन
मंडी के सरकाघाट के मतेहड़ी गांव में पलटा टैक्टर। हादसे में एक की मौत हो गई।
- फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के मतेहड़ी में खेतों में गेहूं की बिजाई करते वक्त ट्रैक्टर पलटने से सेवानिवृत्त अध्यापक मेहर चंद की मौत हो गई है। वह 67 साल के थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सरकाघाट उपमंडल में इन दिनों गेहूं की बिजाई का कार्य चल रहा है। मेहर चंद अपने ट्रैक्टर पर मतेहड़ी में गेहूं की बिजाई कर रहे थे।
करीब तीन बजे उनका ट्रैक्टर पलट गया और वह इसके नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव ट्रैैक्टर के नीचे से निकाला।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने हादसे को लेकर दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
00