फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tourists gather to celebrate New Year in Barot, Beed Billing

Mandi News: बरोट, बीड़ बिलिंग में नववर्ष के जश्न के लिए जुटे सैलानी

Sat, 28 Dec 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourists gather to celebrate New Year in Barot, Beed Billing
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नव वर्ष के जश्न के लिए बरोट घाटी और बीड़ बिलिंग में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक पहुंचने से क्षेत्र के होटल, कैंप और रेस्तरां पैक हो गए हैं। इससे स्थानीय कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

शनिवार को बरोट और आस पास के इलाकों में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस दल ने घाटी में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ऊहल नदी के किनारे बसा बरोट गांव देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध है। देवदार के जंगलों के बीच पर्यटक प्रकृति की खूबसूरती के बीच ट्रैकिंग से लेकर फिशिंग, कैंपिंग का मजा लेने पहुंचे हैं। विद्युत परियोजना की रेजरवायर और ऊहल नदी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी है। डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि बाहरी राज्य के पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया गया है। पुलिस दल लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा है। स्थानीय चौकी में भी पर्यटकों की हर तरह की मदद के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed