{"_id":"6644ac34a3e8f39ca00f3afd","slug":"tourist-staying-in-guest-house-cheated-of-rs-130-lakh-mandi-news-c-90-1-mrt1064-126432-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गेस्ट हाउस में ठहरी पर्यटक से 1.30 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गेस्ट हाउस में ठहरी पर्यटक से 1.30 लाख रुपये की ठगी
Thu, 16 May 2024 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 16 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के साथ एहजू स्थित एक गेस्ट हाउस में तेलंगाना की एक युवती से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। युवती ने जोगिंद्रनगर पुलिस को दी शिकायत में हैदराबाद के एक युवक पर एक लाख से अधिक राशि ऐंठने के आरोप लगाए हैं। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
तेलंगाना से संबंध रखने वाली 22 वर्षीय युवती शिल्पा ने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दी शिकायत में बताया कि वह एहजू स्थित एक गेस्ट हाउस में एक माह से रह रही थी। इसी दौरान गेस्ट हाउस में हैदराबाद से संबंध रखने वाले एक अन्य युवक ने भी किराए का कमरा लेकर रहने लगा। युवक ने जान पहचान बनानी शुरू कर दी। बाद में मोबाइल फोन से 1,30,800 रुपये की राशि धोखे से ऐंठ ली और फिर फरार हो गया।
युवती के साथ ठगी होने के बाद उसे अब घर जाने की भी नौबत फंस गई है। बहरहाल पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले को लेकर डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की वास्तविकता को जांच रही है। साइबर विभाग से भी पुलिस ने सहयोग मांगा है।