फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tour of temples in Heritage Walk

Mandi News: हेरिटेज वाॅक में मंदिरों का करवाया भ्रमण

Tue, 17 Feb 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tour of temples in Heritage Walk
मंडी। जिला प्रशासन की ओर से नगर की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित हेरिटेज वाक में नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और अन्य पार्षदों ने भाग लिया। इस दौरान सत्य महेश शर्मा ने प्रतिभागियों को नगर के विभिन्न प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिरों की विशिष्ट स्थापत्य शैली, उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक महत्व तथा उनसे जुड़ी लोक मान्यताओं के बारे में जानकारी प्रदान की। यह भी बताया कि किस प्रकार ये मंदिर मंडी नगर की पहचान का अभिन्न अंग हैं। प्रतिभागियों ने नगर की प्राचीन धरोहरों को निकट से देखकर गौरव की अनुभूति की। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपने इतिहास और परंपराओं से अवगत करवाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed