फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Toppers want to become doctors, engineers and IAS

डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस बनना चाहते हैं टॉपर्स

Wed, 29 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Toppers want to become doctors, engineers and IAS
आकृति सिंह और वसुर्वा पंडित असेंट पब्लिक सीसे स्कूल बृज मंडी जोगिंद्रनगर की छात्राएं अध्यापकों - फोटो : Mandi
मंडी। जिले के 13 मेधावियों ने प्रदेशभर में पहले दस स्थानों पर कब्जा जमाया है। वे डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। करसोग के ततापानी की प्रियंका और मंडी सदर की पुरानी मंडी की देवांगी ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। सरकाघाट के मौंही की अंशुल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जोगिंद्रनगर की चार छात्राएं भी टॉप टेन में आई हैं। बलद्वाड़ा, गोहर, नेरचौक, टिहरा के स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी टॉप टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती है अंशुल ठाकुर
सरकाघाट (मंडी)। एसबीएम स्कूल मौंहीं की छात्रा अंशुल ठाकुर ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। अंशुल के पिता महेंद्र सिंह और माता नीलम शिक्षक हैं। पिता सरकारी स्कूल में तैनात हैं। माता उसी स्कूल में पढ़ाती हैं जहां अंशुल खुद शिक्षा ग्रहण कर रही है। अंशुल ने बताया कि उसका सपना अच्छी और बेहतर मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बनने का है।
विज्ञापन

डॉक्टर बनेंगी प्रांजल
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नवज्योति स्कूल (लखनोट) मकरीड़ी की प्रांजल ने 686 अंक हासिल कर प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल किया है। प्रांजल के पिता जय सिंह की एक साल पहले मौत हो गई है। उनकी मां सुनीता देवी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद उत्साहित हैं। प्रांजल का सपना डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना है। स्कूल के प्रधानाचार्य शेर सिंह धरवाल ने बताया कि प्रांजल ने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरणप्रीत कौर बनेंगी इंजीनियर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा तरणप्रीत कौर ने 684 अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया है। वे इंजीनियर बनकर प्रदेश और देश की उन्नति में अपना सहयोग करना चाहती हैं। तनप्रीत कौर के पिता गुरप्रीत सिंह शहर में मनियारी के कारोबारी हैं। उनकी माता गुरप्रीत कौर गृहिणी हैं। बेटी की उपलब्धि पर पूरा परिवार उत्साहित है।
आकृति डॉक्टर और वसुर्वा की अफसर बनने की ख्वाहिश
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर के ब्रिजमंडी स्थित असेंट पब्लिक स्कूल की दो मेधावी छात्राओं ने प्रदेश भर में नौवां और दसवां स्थान हासिल किया है। आकृति ने 685 अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया है। आकृति का सपना डॉॅक्टर बनना है। उसके पिता गिरीश कुमार अध्यापक हैं। माता कांता देवी गृहिणी हैं।
वसुर्वा पंडित ने 684 अंक हासिल कर दसवां स्थान प्राप्त किया है। वसुर्वा पंडित आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता संजीव शर्मा मीडिया कर्मी है। माता कल्पना शर्मा पधर के निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। दोनों ही परिवारों के अभिभावक बेटियों की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। उन्होंने स्कूल पहुंचकर मिठाइयां बांटीं। घर में भी खुशी का माहौल हैै। स्कूल के प्रबंध निदेशक लकी ठाकुर ने बताया कि स्कूल की दो बेटियों ने नौवां और दसवां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम प्रदेश भर में ऊंचा किया है। उन्होंने दोनों ही मेधावी बेटियों को सम्मानित किया।
मेेनका बनेंगी डॉक्टर
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी की दसवीं कक्षा की छात्रा मेनका डॉक्टर बनना चाहती हैं। मेनका ने दसवीं में 685 (97.86 ) अंक लेकर मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। मेनका ने इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया है। मेनका के पिता कुमार लाल जेबीटी अध्यापक हैं और माता गृहिणी हैं। मेनका बगसयाड़ स्कूल में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मेनका की उपलब्धि पर बस्सी स्कूल में जश्न का माहौल है।
इंजीनियर बनना चाहता है हुसन लाल
बलद्वाड़ा (मंडी)। श्रीमती शैलवाला राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा का टॉप टेन में आने वाला हुसन लाल पुत्र खेम चंद गांव बाड़नी डॉक्टर बनना चाहता है। वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसके पिता खेम चंद राज मिस्त्री हैं। मां लता देवी गृहिणी हैं। हुसन लाल का छोटा भाई 9वीं में पढ़ता है। हुसन लाल इंजीनियर बनना चाहता है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों दिया है। प्रिंसिपल शकुंतला देवी ने हुसन लाल को बधाई दी।

कृष बनेगा इंजीनियर
मंडी के एंग्लो स्कूल के कृष शर्मा ने प्रदेशभर में दसवीं में 10वां स्थान हासिल किया है। वह इंजीनियर बनना चाहता है। उसने कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उसके पिता पवन कुमार होटल मैैनेजर हैं। माता कविता गृहिणि हैं। एक छोटी बहन है जो दूसरी कक्षा में पढ़ती है। कृष ने कहा कि वह रोजाना दो से चार घंटे पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed