फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Told the students how to be stress free

विद्यार्थियों को बताया, कैसे रहे तनावमुक्त

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Told the students how to be stress free
सुंदरनगर (मंडी)। महावीर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी) सुंदरनगर ने तनाव मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया।
विज्ञापन

सीआरसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. शत्रुघन सिंह ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार ने सात सितंबर 2020 को किरण हेल्पलाइन (नंबर-10050000199) की शुरुआत की है। इसकी सुविधा 13 भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है। बताया कि हेल्पलाइन का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के कारण लोगों में बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के जवाब में परामर्श प्रदान करना है।
विज्ञापन

यह हेल्पलाइन किरण प्रारंभिक स्क्रीनिंग, प्राथमिक चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक सहायता, संकट प्रबंधन, मानसिक कल्याण और मनोवैज्ञानिक संकट प्रबंधन जैसी मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास सेवाओं की पेशकश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से सभी विद्यार्थियों को तनाव और मानसिक परेशानी से बचाव के लिए अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने विद्यार्थियों को तनाव और मानसिक रूप से परेशानियों से अवगत करवाने के लिए सीआरसी प्रबंधन का आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed