{"_id":"613cef3a8ebc3eb7813ec477","slug":"till-jyoti-gets-justice-dharna-demonstration-will-continue-mandi-news-sml3835311199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक ज्योति को इंसाफ नहीं मिलता, जारी रहेंगे धरने-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक ज्योति को इंसाफ नहीं मिलता, जारी रहेंगे धरने-प्रदर्शन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में प्रदर्शनकारियों को काबू करती पुलिस।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। महिला ज्योति को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे परिजनों सहित प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि पूरे परिवार पर हत्या का केस दर्ज किया जाए। साथ ही मामले की सीबीआई जांच भी मांगी। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया कि पुलिस परिजनों को एक महीने तक भ्रमित करती रही।
हर बार दावा किया कि महिला की लापता गुत्थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा लेकिन एक महीने के बाद एक-दो किलो के लिफाफे में कंकाल थमा दिया। प्रदर्शनकारी बोले कि जब तब ज्योति को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक धरने-प्रदर्शन जारी रखे जाएंगे।
शनिवार को कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, युवा कांग्रेस के सौरव और अधिवक्ता अनिल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं और हराबाग के ग्रामीणों ने ज्योति की संदिग्ध मौत पर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सीबीआई जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
कहा कि आरोपी पति और उसके मां बाप पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। जोगिंद्रनगर में ज्योति को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों में उतरे विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा वर्ग और हराबाग गांव से संबंध रखने वाले ग्रामीणों का प्रदर्शन आक्रामक रहा।
....
दो किलो के लिफाफे में थमा दिया कंकाल, विधायक पर फूटा गुस्सा
ज्योति की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक प्रकाश राणा पर परिजनों का गुस्सा फूटा। ज्योति की माता सवित्री देवी, पिता बृजभूषण और भाई दीपक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अब ज्योति की मौत को आत्महत्या बताकर हत्या के आरोपियों पर भी पुलिस की ढीली कार्रवाई है। कहा कि एक दो किलो के लिफाफे में उनकी इकलौती बेटी का कंकाल थमा दिया।
....
सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद उठे प्रदर्शनकारी
डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने धरने की अगुवाई करने वाले नेताओं के साथ करीब 25 मिनट तक बैठक की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी हाईवे से हट गए। नारेबाजी करते हुए जब शहर के मुख्य बाजार से होते हुए पठानकोट चौक पहुंचे तो वहां पर फिर नारेबाजी कर सड़क पर बैठ गए। यहां पर पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई।
.....
जोगिंद्रनगर पहुंची एसपी
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी जोगिंद्रनगर पहुंची। उन्होंने जांच में सहयोग की अपील की और कहा कि मामले में आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अन्य धाराओं के तहत भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में अब तक की जांच की समीक्षा की। मामले पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने के दिशा-निर्देश जारी किए।
0000