{"_id":"69b00c72352ac31d0b061e62","slug":"tibetan-community-celebrates-protest-day-at-seri-manch-mandi-news-c-90-1-ssml1024-188695-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेरी मंच पर तिब्बती समुदाय ने मनाया विरोध दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेरी मंच पर तिब्बती समुदाय ने मनाया विरोध दिवस
विज्ञापन
पड्डल मैदान से सेरी मंच तक निकाली विरोध रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। तिब्बती समुदाय ने मंगलवार को सेरी मंच मंडी पर तिब्बती विरोध दिवस मनाया। बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों ने भाग लेकर तिब्बत की स्वतंत्रता के समर्थन में आवाज उठाई और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम से पहले समुदाय के लोगों ने पड्डल मैदान से इंदिरा मार्केट, सकोड़ी पुल, जोनल अस्पताल और उपायुक्त कार्यालय होते हुए सेरी मंच तक विरोध रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों ने तिब्बत की स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगाए और तिब्बत में मानवाधिकारों की बहाली की मांग उठाई।
सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विरोध दिवस पर शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और एक दिन तिब्बत अवश्य स्वतंत्र होगा। उन्होंने कहा कि तिब्बत के लोग अपने ही देश में स्वतंत्रता की सांस लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने दलाई लामा के दीर्घायु होने की कामना करते हुए लोगों से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, सचिव दिनेश शर्मा और सदस्य राजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।